राजनांदगांव : सुशासन तिहार : जिले में सब्जी की खेती के लिए बढ़ा रूझान …
राजनांदगांव । जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बुढ़ानछापर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में दिखाई दी। यह शिविर कृषक प्रेमलाल कंवर के लिए सुखद एवं फायदेमंद रहा। सब्जी की खेती के लिए नि:शुल्क बीज पाकर उन्होंने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि तकनीकी जानकारी के साथ राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत मल्ंिचग पद्धति के माध्यम से सब्जी की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने बताया कि वे सब्जी भिंडी, टमाटर, बरबट्टी, लौकी सहित अन्य सब्जियों की खेती कर रहे हैं तथा स्थानीय हाट बाजार में बिक्री करते है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर मार्केट मिलने से सब्जियों की बिक्री यहां आसानी से हो रही है। खेती-किसानी से जो आय हुई उससे दो पहिया वाहन खरीदा तथा अब सब्जी लाने-ले जाने के लिए चार पहिया वाहन पिकअप खरीद लिए हंै।
कृषक प्रेमलाल कंवर ने राज्य पोषित योजना अंतर्गत आम के पौधों का रोपण किया गया था, जिससे आमदनी में वृद्धि हुई। पहले वे धान की खेती करते थे, लेकिन उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रोत्साहन मिलने पर सब्जी की खेती करना प्रारंभ किया। उन्होंने नि:शुल्क आम के कलमी पौधों का रोपण भी किया है। पौधों के बीच के खाली जगह में सब्जी की खेती करने हेतु तकनीकी जानकारी उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि सुशासन तिहार में दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर जनमानस की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया। बलौदाबाजार/रायपुर. शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले…
जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी…
रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव परिवहन…
विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को…
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…