डोंगरगांव , जनपद पंचायत डोंगरगांव में सुशासन तिहार 2026 का दूसरा समाधान शिविर 11 मई को ग्राम पंचायत अर्जुनी में हुआ। शिविर में 19 ग्राम पंचायतें शामिल रहीं। कार्यक्रम में दिनेश गांधी, भरत वर्मा, किरण साहू, जागृति चुन्नी यदु, रंजीता पडौती, मनीष कुमार साहू, ममता पटेल, विवेक मंडावी, सरिता साहू, रेशमलाल साहू, कांति चन्द्रवंशी, ललिता साहू, भुवन साहू, जागेश्वर यादव, डिगेश साहू, रामकुमार गुप्ता, चुनेश्वर साहू, टामेश्वर साहू मौजूद रहे। 19 ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंचायत प्रतिनिधि भी पहुंचे। एसडीएम श्रीकांत कोराम, रोशनी भगत टोप्पो, सीईओ जगदेव प्रसाद खुटे, जनपद पंचायत डोंगरगांव के विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
शिविर में कुल 1118 आवेदन पत्र मिले। अतिथियों ने कक्षा 10वीं और 12वीं में पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाने वाले अर्जुनी के 15 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 6 कार्यकर्ताओं को श्रीफल और गमछा देकर सम्मानित किया गया। सामाजिक सहायता पेंशन योजना में 11 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र दिए गए। 11 हितग्राहियों को राशन कार्ड मिले। 9 जॉबकार्ड बांटे गए। तेजस्वनी स्वयं सहायता समूह अर्जुनी को कृषि कार्य, ब्यूटी पार्लर, एग रोल शॉप के लिए 5.00 लाख रुपए का चेक दिया गया। स्वर्ण स्वयं सहायता समूह अर्जुनी को कृषि कार्य, टेंट हाउस, किराना स्टोर के लिए 5.20 लाख रुपए का चेक मिला।
5 लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया शिविर में शिवाय स्वयं सहायता समूह धौराभांठा को कृषि, जनरल स्टोर, पशुपालन के लिए 1.50 लाख रुपए का चेक दिया गया। 5 लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कृषि विभाग ने 4 किसानों को मूंग बीज बांटा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 5 गर्भवती माताओं का गोद भराई संस्कार कराया। 3 बच्चों को सुपोषण किट दिए गए। 10 बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन बांटे गए। 3 किसानों को बैंक ऋण स्वीकृत किया गया।




