छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सुशासन तिहार दिव्यांग मथुरा साहू के लिए लेकर आया खुशियों का उपहार

– नि:शुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल मिलने पर आत्मनिर्भर बनी, आवागमन में होगी सुविधा
राजनांदगांव । सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खुटेरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम कोटराभाठा की दिव्यांग मथुरा साहू के लिए खुशियों का उपहार लेकर आया। जनसमस्या निवारण शिविर में दिव्यांग मथुरा साहू को नि:शुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। दिव्यांग मथुरा साहू ने बताया कि मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से अब आवागमन में सुविधा होगी। अब वे मार्केट जाकर घर का सामान भी ला सकती है। उन्होंने बताया कि पहले वे कही नहीं जाती थी और ज्यादातर घर पर ही रहती थी। घर में परिवार के सदस्य आने जाने में मदद करते थे। मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल मिलने पर उन्हें आत्मनिर्भर जैसे महसूस हो रहा है। उन्होंने अपनी खुशी बया करते हुए कहा कि सुशासन तिहार में मिली मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल मेरे लिए मददगार होगी। उन्होंने इस सौगात के लिए शासन एवं प्रशासन को धन्यवाद दिया।
दिव्यांग मथुरा साहू ने कहा कि शासन-प्रशासन ग्राम के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित कर रहे है। उन्होंने सुशासन तिहार के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर में जनमानस की विभिन्न तरह की समस्याओं का समाधान हो रहा है। जिनमें आयुष्मान कार्ड, लर्निंग लाईसेंस, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। वहीं लोगों में शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

kgnews

Recent Posts

CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

कोरबा: छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

23 minutes ago
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए उच्च शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रारंभ

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए उच्च शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रारंभ

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए उच्च शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय ऑनलाइन…

24 minutes ago
शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक

शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक

शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक स्‍थान रिक्‍त होने पर…

42 minutes ago
CG : कुख्यात गैंगस्टर 13 साल CG में छिपा रहा, खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, क्या था पुराना आपराधिक मामला …

CG : कुख्यात गैंगस्टर 13 साल CG में छिपा रहा, खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, क्या था पुराना आपराधिक मामला …

अंबिकापुर: झारखंड के वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर शब्बीर आलम (60) पिछले 13 साल से अपने…

43 minutes ago
CG : पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि …

CG : पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि …

रायपुर। पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. तीजन बाई को 8…

49 minutes ago
ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा

ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा

ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा नवचयनित राज्य…

52 minutes ago