– जनसमस्या निवारण शिविर में तत्काल मिला नि:शुल्क ड्रायविंग लाईसेंस
राजनांदगांव । सुशासन तिहार में डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तुमड़ीबोड़ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम आलीखंूटा के निवासी नारायण लाल चंद्रवंशी के लिए खुशियों भरा रहा। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से तत्काल नि:शुल्क ड्रायविंग लाईसेंस बनाकर दिया गया। इस दौरान ड्राइविंग लाईसेंस की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो गई। नारायण लाल ने बताया कि उनके पास कार है और पिछले कुछ दिन पहले वे ड्राईविंग लाईसेंस बनवाना चाहते थे। नि:शुल्क ड्राईविंग लाईसेंस बन जाने से अब उन्हें आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर गरीब एवं जरूरतमंदों के लिए फायदेमंद है। उन्होंने अपने मित्रों एवं परिवारजनों को भी शिविर का लाभ लेने और नि:शुल्क ड्राइविंग लाईसेंस बनवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में आयोजित शिविर में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न तरह के कार्य किए जा रहे है और जनमानस को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी मिल रही है। शिविर में सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में शासन की लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे जनसामान्य जागरूक हो रहे है।


विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…