राजनांदगांव : सौर सुजला योजना किसानों के लिए मददगार
– सौर सुजला योजना अंतर्गत सोलर पंप लग जाने से अब खेत में पानी की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध
– सोलर पंप लगवाने पर बिजली बिल से मिली मुक्ति
राजनांदगांव । सौर सुजला योजना किसानों के लिए मददगार साबित हो रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला के किसान डोमार साहू ने अपने खेत में सिंचाई सुविधा के लिए क्रेडा विभाग की ओर से सोलर पंप की स्थापना की है। किसान डोमार सिंह ने बताया कि सौर सुजला योजना अंतर्गत सोलर पंप लग जाने से अब खेत में पानी की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है। पहले दो फसल नहीं ले पा रहे थे और फसल की सिंचाई के लिए दिक्कत हो रही थी। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से इस योजना के तहत 2 लाख 73 हजार रूपए की सब्सिडी मिली है तथा 15 हजार रूपए की राशि देनी पड़ी। उनके पास पौने 3 एकड़ कृषि भूमि है और वे संयुक्त परिवार में रहते है। बिजली विभाग से पंप के लिए विद्युत लेने पर 9 से 10 विद्युत पोल लगते और खर्च होता। उन्होंने सोलर पंप की जानकारी मिलने पर क्रेडा विभाग से संपर्क कर अपने खेत में सोलर पंप लगवा लिया है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा का लाभ लेते हुए सिंचाई की यह योजना वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि बिजली के माध्यम से पंप लगवाने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रहे थे। सौर सुजला योजना से सोलर पंप लगवाने पर बचत हो रही है। अब उन्हें बिजली का बिल नहीं देना पड़ता। उन्होंने कहा कि अब वे सिंचाई के लिए बिजली के बिल से मुक्त हो गए हैं। सौर सुजला योजना अंतर्गत भू-जल का दोहन 8 घंटे तक होता है। वहीं बिजली से चलने वाले पंप से 24 घंटे भू-जल का दोहन होता है। इस योजना के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…
भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…
दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…
भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…