राजनांदगांव | राज्य सरकार द्वारा 16 जून से सभी सरकारी स्कूलों में प्रार्थना के दौरान गायत्री मंत्र सहित मंत्रों के उच्चारण को अनिवार्य किया है। इस निर्णय पर ईसाई समाज ने आपत्ति दर्ज कराई है। समाज ने धार्मिक स्वतंत्रता व संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा विषय बताते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए इस व्यवस्था को बाध्यकारी नहीं बनाए जाने की मांग की है।
ईसाई समाज के अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल ने इस संबंध में राज्य शासन के सचिव को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जीवन जीने और उपासना करने की स्वतंत्रता प्रदान करता है। ऐसे में किसी विशेष धार्मिक परंपरा से जुड़े मंत्र के अनिवार्य उच्चारण से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित हो सकती है।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…