राजनांदगांव , कन्हारपुरी स्कूल में रक्त परीक्षण और विविध आयोजन हुए। छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की जिला इकाई द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त परीक्षण एवं सिकल सेल जांच की गई। शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन एवं मानव अधिकार दिवस के विषय में सुलेख स्पर्धा हुई। विजेता बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। अध्यक्षता पार्षद मोहिनी युवराज भारती ने की।
संस्था की प्राचार्य संगीता खोबरागढ़े, कैडेट क्लब अध्यक्ष अमित चंद्रवंशी, पूर्व पार्षद महेश साहू, संदीप जायसवाल, मिलिंद मुदलियार, अध्यक्ष मुनीर अली हाशमी थे। अतिथियों ने मानव अधिकार की जानकारी दी। उन्होंने बताया प्रत्येक व्यक्ति को स्वतंत्रता, समानता एवं व्यक्तिगत सुरक्षा, खाने-पीने एवं शिक्षा का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है इससे वंचित नहीं किया जा सकता।
यह सार्वभौमिक हैं कानून के समक्ष समानता और निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार प्रदान करती हमें भय उत्पीड़न और भेदभाव मुक्त जीवन जीने में मदद करते। सरकारें इसकी रक्षा करने और संरक्षण के लिए कानून बनाती है। इस अवसर पर डॉ. करण पंसारी एवं मेडिकल स्टाफ द्वारा 50 से अधिक छात्र-छात्राओं का रक्त परीक्षण तथा सिकल सेल की जांच की गई।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…