छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : स्टेडियम में समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह…

राजनांदगांव , दिग्विजय स्टेडियम समिति द्वारा मंगलवार शाम 4 बजे दिग्विजय स्टेडियम के इंडोर हॉल में समर कैंप का उद्घाटन किया गया। कैंप में टेबल टेनिस, शतरंज, स्नूकर, बिलियर्ड्स और पूल जैसे इनडोर खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह में महापौर मधुसूदन यादव, समाजसेवी खूबचंद पारख, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल तथा स्थानीय पार्षद प्रियंका पंकज कुंजरेकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत स्टेडियम समिति के सचिव रमेश पटेल, सहसचिव योगेश बागड़ी और प्रबंधक देवेंद्र ठाकुर ने किया। 10 जून तक चलने वाले इस समर कैंप के लिए बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों का पंजीयन कराया है, जिससे बच्चों में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने स्टेडियम समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को खेलों से जोड़ने की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि समर कैंप और खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

विभिन्न खेलों के नियमों की भी जानकारी ली कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रशिक्षकों से विभिन्न खेलों के नियमों की जानकारी ली और कुछ देर स्वयं भी खेलों का अनुभव किया। उन्होंने स्टेडियम परिसर का भ्रमण कर प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान समिति के सचिव रमेश पटेल और सहसचिव योगेश बागड़ी ने भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा से अतिथियों को अवगत कराया। अतिथियों ने मैदान में जारी निशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का भी अवलोकन किया। यहां 200 से अधिक बच्चे प्रशिक्षण लेते दिखाई दिए।

kgnews

Recent Posts

ASI की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, शादी के अल्टीमेटम के बीच बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से रची सफलता की मिसाल

ASI की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, शादी के अल्टीमेटम के बीच बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से रची सफलता की मिसाल

हरदा  जब सपने बड़े हों और इरादे फौलादी, तो ना गांव की तंग गलियां रास्ता…

13 minutes ago
5 अगस्त से दौड़ेगी 23 कोच वाली स्पेशल ट्रेन, यूपी, एमपी, कर्नाटक और महाराष्ट्र के यात्रियों को बड़ी राहत

5 अगस्त से दौड़ेगी 23 कोच वाली स्पेशल ट्रेन, यूपी, एमपी, कर्नाटक और महाराष्ट्र के यात्रियों को बड़ी राहत

छतरपुर  बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास और यहां के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते…

23 minutes ago
‘कोल्ड्रिफ’ कांड के बाद बड़ा फैसला, MP में ₹100 करोड़ से अपग्रेड होंगी दवा जांच लैब्स, हर जिले में बनेगा FDA ऑफिस

‘कोल्ड्रिफ’ कांड के बाद बड़ा फैसला, MP में ₹100 करोड़ से अपग्रेड होंगी दवा जांच लैब्स, हर जिले में बनेगा FDA ऑफिस

भोपाल   प्रदेश की नगरीय निकायों की तरह खाद्य एवं औषधि प्रशासन का वर्ष 2047 की…

33 minutes ago
DAVV का बड़ा फैसला: सप्लीमेंट्री में फेल छात्र भी ले सकेंगे सेकंड ईयर में एडमिशन

DAVV का बड़ा फैसला: सप्लीमेंट्री में फेल छात्र भी ले सकेंगे सेकंड ईयर में एडमिशन

इंदौर  इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत यूजी…

42 minutes ago
भोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल भोपाल और लखनऊ के बीच यात्रियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा…

54 minutes ago
MP UCC: लिव-इन रिश्तों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, हलाला बनेगा दंडनीय अपराध, 80% मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन

MP UCC: लिव-इन रिश्तों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, हलाला बनेगा दंडनीय अपराध, 80% मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन

भोपाल  मध्य प्रदेश में मंत्रिपरिषद ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के प्रारूप को स्वीकृति…

59 minutes ago