राजनांदगांव| हिंदू जागरण मंच ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। मंच के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और दर्शन आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको का संदेश आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। हिंदू जागरण मंच के जिला पदाधिकारियों ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन भारत की सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक उत्थान के लिए समर्पित रहा।
उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।
