छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नेशनल हाईवे के किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े 30 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की…

राजनांदगांव , सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आरटीओ ने नेशनल हाईवे के किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े 30 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की। बुधवार रात नेशनल हाईवे 53 में अंजोरा से तुमड़ीबोड़ तक वाहनों की जांच का अभियान चला।

फ्लाइंग स्क्वाड दुर्ग की टीम ने नो पार्किंग जोन में खड़े 30 भारी वाहनों से 24 हजार रुपए का समन शुल्क जुर्माना वसूल किया। नेशनल में हाईवे पर सड़क हादसों में कमी लाने यह कार्रवाई की जा रही है। हाईवे किनारे खड़े वाहनों के कारण टैफिक बाधित होने के साथ हादसों की आशंका बनी रहती है।

आरटीओ आनंद शर्मा के निर्देश पर फ्लाइंग स्क्वॉड दुर्ग ने रातभर जांच अभियान चलाया और कार्रवाई की। उन्होंने बताया अवैध रूप से नेशनल हाईवे पर नो पार्किंग जोन में खड़े मालवाहक वाहनों पर कार्रवाई की गई। परिवहन निरीक्षक प्रशांत शर्मा, निरीक्षक डागेश्वर राजपूत, प्रधान आरक्षक गोवर्धन देशलहरे की टीम ने जांच की।

कुल 30 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की करते हुए 24 हजार रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने समझाइश दी गई। तय पार्किंग स्थलों का उपयोग व नियमों का पालन करने कहा गया।

kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

9 hours ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

10 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

10 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

10 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

10 hours ago