राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य के अवसर पर किया जा रहा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन…

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला अस्पताल में टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग एवं उपचार किया गया। 26 मरीजों को पोषण आहार का वितरण किया गया एवं 26 नागरिकों को निक्षय मित्र बनाया गया। शासकीय आईटीआई प्रशिक्षण केन्द्र में टीबी एवं एचआईव्ही के संबंध में जागरूकता के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

प्रयास आवासीय विद्यालय में बच्चों का सिकल सेल एनिमिया तथा टीबी जांच की गई। राष्ट्रीय हेपेटाईटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नवजात शिशु, स्वास्थ्य कर्मीे, उच्च जोखिम वाले वर्ग का टीकाकरण, जांच एवं शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नीरज पब्लिक स्कूल के कुल 53 वाहन चालकों एवं परिचालकों का हेपेटाईटिस बी एवं सी जांच तथा टीकाकरण किया गया।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सेवाओं तक पहुंच-आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य है कि थीम पर जिला चिकित्सालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच,आत्म देखभाल एवं संवाद की महत्ता के संबंध में जानकारी दी गई। आवश्यकता पडऩे पर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से नि:शुल्क परामर्श प्राप्त करने टेलीमानस सेवा के बारे में बताया गया। इस अवसर पर भाषण, पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों एवं संप्रेक्षण गृह के बच्चे शामिल हुए।

kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

8 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

9 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

9 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

9 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

9 hours ago