राजनांदगांव : हनुमान जी के दर्शन कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की मंगल कामना की…
राजनांदगांव , भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी जयंती गुरुवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। सुबह से मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन कर परिवार में सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। मंदिरों में भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। नंदई चौक से निकली हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का शहर में स्वागत द्वार और पंडालों में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
महावीर चौक के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में सुबह से बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी बनी रही। बागेश्वर धाम मंदिर की सेविका प्रज्ञा गुप्ता ने बताया हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा मे समाज एवं धर्म सेवी महिलाओं ने हिस्सा लिया। जय श्रीराम जय हनुमान का जयघोष किया। हनुमान जी के भगवा ध्वज लहराए श्री हनुमान जयंती आयोजन समिति के झम्मन देवांगन, राजेन्द्र यादव, प्रज्ञा गुप्ता, संगीता शुक्ला, मोना गोसाई, सविता बोस ने आभार व्यक्त किया। राजनांदगांव. शहर में निकाली गई शोभायात्रा में महिलाएं भी शामिल हुईं।
रायपुर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और…
भोपाल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मध्यप्रदेश जीआरपी…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष पहल कर…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के सड़क अधोसंरचना विकास में…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज लोक निर्माण विभाग के…
कवर्धा. भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं…