छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : हमें अपनी आय का 5% समाज को देना चाहिए, जिससे स्कूल बने…

राजनांदगांव , डोंगरगढ़ के इंजीनियरिंग होस्टल ग्राउंड में विगत दिनों डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती वैचारिक कार्यक्रम के रूप में मनाई गई। इसका विषय वर्तमान समय में आंबेडकरवाद से समाज का सामाजिक, शैक्षणिक, राजनितिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास कैसे हो पर आयोजित था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ बसपा नेता पार्षद गोंदिया सुनील भरने ​थे। विशिष्ट अतिथि इंजीनियर स्नेहा पार्षद गोंदिया वरिष्ठ बसपा नेता, अशोक खड़तकर संविधान विशेषज्ञ एडवोकेट नागपुर, एस चन्द्रिकापुरे सामाजिक कार्यकर्ता गोंदिया, संदीप आनंद थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ऑल इंडिया एससी एसटी एसोसिएशन पीके शेंडे ने की।

कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष ऑल इंडिया एससी एसटी एसोसिएशन एच के आजाद ने किया। सर्वप्रथम बौद्धाचार्य डॉ. मनोज गजभिये महासचिव द बुद्धा टीचिंग्स फाउंडेशन, एच के आजाद तथा अतिथियों ने मोमबत्ती प्रज्जवलित कर तथागत बुद्ध व बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया व सामूहिक त्रिशरण, पंचशील ग्रहण किया। एचके आजाद ने कार्यक्रम का विषय बताया। पे बैक टू सोसाइटी के तहत बुद्धिजीवियों ने टाइम टेलेंट और ट्रेजरी देकर समाज का विकास संभव है। बाबा साहब द्वारा हमें अपनी आय का 5 प्रतिशत समाज को देना चाहिए, जिससे समाज के स्कूल-कॉलेज, अस्पताल बैंक, उद्योग व्यापार के संसाधन तैयार हों। लोगों की जागरूकता बढ़ाकर धम्म की राह पर चलकर सुखी जीवन का मार्ग अपनाकर अपने आचरण में सुधार लाकर खुद का समाज का विकास कर सकते हैं।

समाज के सर्वांगीण विकास की बात होती इंजीनियर स्नेहा ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के कार्यक्रम में अगर समाज के सर्वांगीण विकास की बात होती है तो ये एक जनचेतना के अच्छा संदेश हैं। सरकारी कर्मचारियों के पास पैसा होता है। समाज में उनका मान सम्मान होता है। अशोक खड़तकर ने संविधान के 16 वें अनुच्छेद पर चर्चा की। डॉ. मनोज गजभिये ने द बुद्धा टीचिंग्स फाउंडेशन द्वारा धम्म प्रचार, वृक्षारोपण, निशुल्क धम्म पुस्तकों का वितरण व धम्म सामग्री वितरण, धम्म वर्ग, धम्म शिविर व धम्म प्रचार के लिए संस्था द्वारा किए कार्य की जानकारी दी।

kgnews

Recent Posts

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विभागीय सचिवों की ली उच्च…

25 minutes ago
स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

दुर्ग. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों को खुले करीब एक सप्ताह हो गया है। मगर…

37 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा…

44 minutes ago
IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

रायपुर. रायपुर की बेटी 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश…

1 hour ago
CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल…

1 hour ago
CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

’जिले के सभी ग्रामो में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित’…

1 hour ago