राजनांदगांव , पुरुषोत्तम मास के मौके पर सत्यनारायण मंदिर समिति का भक्ति महोत्सव चल रहा है। समिति अध्यक्ष हरीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में महोत्सव के 14वें दिन हरिहर रसोत्सव भजनोत्सव हुआ। आयोजन दिल्ली दरवाजा, सुभाष द्वार परिसर में हुआ। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। भवन व्यवस्था प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा और राहुल अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर सत्यनारायण और श्याम प्रभु का आकर्षक श्रृंगार दरबार सजाया गया। दर्शन से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए। परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा।
भजन गायक शुभम वर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मोरछड़ी, झूमर नृत्य, होली उत्सव अन्य भक्तिमय प्रस्तुतियां भी हुईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव रहे। विशेष अतिथि कमलेश बैद और अपर पुलिस अधीक्षक कीर्तन सिंह राठौर रहे। अतिथियों का स्वागत हरीश अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल ने किया। रात में महाआरती के बाद शुभम वर्मा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समिति सचिव सौरभ खंडेलवाल और उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने बताया कि पुरुषोत्तम मास महोत्सव के 16वें दिन 16 जून को सुबह 10 बजे से नारायण धाम में सत्यनारायण भगवान की कथा हवन-यज्ञ पूर्णाहुति होगी। विश्व शांति और विश्व मंगल कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना होगी। यजमान के रूप में सत्यनारायण मंदिर समिति रहेंगे।
दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की कवायद तेज हो गई…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-डेका समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन…
भोपाल भोपाल के हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ी अपडेट सामने आई…
मुख्य सचिव ने ली उच्च स्तरीय बैठक, “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम निर्धारित रायपुर,…
आगर मालवा मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की कार्रवाई पर राजस्थान के झालावाड़ जिले…
कच्चे मकान से पक्के घर तक का सफर बना सम्मान और सुरक्षा का आधार रायपुर, प्रधानमंत्री…