राजनांदगांव. ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने व दुर्घटना रोकने के लिए पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस की टीम ने हाइवे किनारे दबिश दी और मनोकामना भवन से आरके नगर, बर्फानी आश्रम तक रोड किनारे खड़े होकर ठेले खोमचा में फल बेचने वालों को हटाया गया।
इस रूट में लंबे समय से ठेला वाले दुकान सजाते आ रहे हैं। इसके चलते यहां आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी तो वहीं दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ था। पुलिस की ओर से आके नगर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगा दिया गया है। सिग्नल की वजह से अब वाहन यहां पर रुकते हैं। ठेला-खोमचा की वजह से चौक पर जाम लग जाता है।
सड़क किनारे दुकान नहीं लगाने दी हिदायत
एसपी के निर्देशन व एएसपी राहुल देव शर्मा,एएसपी नक्सल ऑपरेशन मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार खेस, सउनि येनलाल चन्द्राकर, कुंजलाल साहू, कमल किशोर श्रीवास्तव, थानेश्वर प्रसाद बांधव, शरद मसीह एवं यातायात एवं एनएचआई टीम द्वारा ठेले खोमचा में फल बेचने वालों को हटाया गया। सभी ठेला-खोमचा वालों को सड़क किनारे दुकान नहीं लगाने हिदायत दी गई। भविष्य में लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन करें। यातायात व्यवस्था बनाए रखने पुलिस का सहयोग करेंगे।
