मथुरा, रोमिन, आशा, ठाकुर राम, चन्द्रकला राय को मिला श्रमिक कार्ड

राजनांदगांव। शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने तथा जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से शहरी से लेकर ग्रामों तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार 2025 के दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों का विभिन्न विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर निराकरण किया जा रहा है। सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत श्रम विभाग को छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसका श्रम विभाग द्वारा आवेदकों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच व परीक्षण उपरांत पात्र हितग्राहियों का तत्काल श्रमिक कार्ड बनाया जा रहा है।
सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम भंवरमरा निवासी मथुरा बाई एवं रोमिन साहू द्वारा श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। श्रम विभाग द्वारा प्राप्त आवेदन एवं दस्तावेजों की जांच व परीक्षण किया गया और आवेदकों को श्रमिक कार्ड प्रदान किया गया। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा निवासी आशा विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के तहत असंगठित कर्मकार दर्जी प्रवर्ग अंतर्गत पंजीकृत कर श्रमिक कार्ड प्रदान किया गया। आवेदिका आशा विश्वकर्मा को मंडल के नियमानुसार सिलाई मशीन योजना का लाभ दिया जाएगा। ग्राम भोथीपार महराजपुर निवासी ठाकुर राम एवं चन्द्रकला राय द्वारा निर्माण श्रमिक कुली कार्य बताते हुए श्रमिक कार्ड हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत निर्माणी श्रमिक के रूप पंजीकृत करते हुए श्रमिक कार्ड बनाया गया है। साथ ही आवेदकों को मंडल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *