राजनांदगांव । शासन के निर्देशानुसार नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रत्येक बुधवार को होने वाले मेले के अंतर्गत 4 जून 2025 को दाई-बाबा दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर बुजुर्गों के सम्मान एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना हैं। प्रत्येक विकासखण्ड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर हेल्थ मेले के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करने कहा गया हैं। दाई-बाबा दिवस की थीम हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर रखी गई हैं। सीएचओ, महिला एवं पुरूष स्वास्थ्य संयोजक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिन के सहयोग से बच्चों को दादा-दादी या नाना-नानी को लेकर स्वास्थ्य मेले पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

आयोजन स्थल पर बुजुर्गों के अनुकुल सुविधाएं बैठक व्यवस्था, छांव, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान बुजुर्गों के रक्तचाप, रक्तशर्करा, मोतियाबिंद व हड्डियों की जांच के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य व संज्ञानात्मक परीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक बुजुर्ग के लिए स्वास्थ्य कार्ड, जिसमें उनकी जांच रिपोर्ट, बीएमआई व सुझाव दर्ज होंगे। जिन बुजुर्गों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं हैं, उन्हें कार्ड सत्यापन व रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ले जाकर डिजिटल हेल्थ आईडी (आभा आईडी) से लिंक किया जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *