राजनांदगांव छत्तीसगढ़ हॉकी व जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के मार्गदर्शन में रुद्राक्षम वेलफेयर सोसायटी द्वारा 18 से 23 दिसंबर तक बालक एवं बालिका वर्ग की राजनांदगांव हॉकी लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में लगभग 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके लिए आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजन समिति के मृणाल चौबे ने बताया कि खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
