राजनांदगांव–नागपुर रेल लाइन चौथी पटरियों के साथ, माल ढुलाई होगी आसान

राजनांदगांव.

रेल्वे ने तीसरी लाइन का विस्तार पूरा किए जाने के बाद अब चौथी लाइन का कार्य युध्द स्तर पर शुरू कर दिया गया है. चौथी रेल लाइन के कार्य का शुरूआत टैक बनने के जगह को समतलीकरण से शुरू कर दिया है. मोतीपुर के पास समतलीकरण और पोल घेराव का कार्य किया जा रहा है.

रेल्वे की माने तो आगामी 2028 तक चौथे लाइन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. जिसके बाद जहां माल ढुलाई के लिए रास्ता साफ होगा, वही ट्रैफिक क्लीयर होने से पैसेंजर ट्रेनो में इजाफा होगा. तीसरी और चौथी लाइन के आलावा दुर्ग से गोंदिया व काचेवानी तक आठ ओव्हरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है.

जानकारी अनुसार राजनांदगांव से नागपुर के कलमना तक 35-44 करोड़ की लागत से कुल 228 किमी तीसरी रेल लाइन का काम लगभग पूरा होने को है . दर्रेकसा की पहाड़ी, सुरंग और जंगल के पास कुछ काम बाकी है. वहीं अब चौथी रेल लाइन का काम तेजी से किया जा रहा है. रामनगर से मोतीपुर के पास जमीन को समतल भी शुरू कर दिया गया है. ओएचई केबल मिलाने पोल खड़े किए जा रहे है, वहीं स्लीपर्स पहुंच चुके है. इधर रेल्वे स्टेशन में रिनोवेशन का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है. चौथे प्लेटफार्म में चबूतरा बन्द, टीन शेड बन रहा. जल्द चौथे रेलवे ट्रैक का काम शुरू होगा.

चार सौ करोड़ का काम होगा
रेल्वे के कंट्रक्शन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार, चौथी रेल्वे लाइन का काम बिलासपुर से नागपुर तक करीब चार सौ करोड़ की लागत से हो रहा है. बहरहाल राजनांदगांव से डोंगरगढ़ के बीच काम शुरू कर दिया गया है. मुसरा व बांकल में ट्रैक पर गिट्टी और रेत डालने का काम किया जा रहा हैं, वहीं इस कार्य को आगामी तीन अप्रैल से जून तक करने का टारगेट रखा गया है. इधर नागपुर रेल मंडल में आठ ओवरब्रिज और अंडरब्रिज से आवाजाही जल्द शुरू होगी. नागपुर मंडल में दुर्ग से गोंदिया और काचेवानी तक 8 ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया गया है. अफसरों ने बताया कि जल्द ही यहां से आवाजाही शुरू की जाएगी.

Admin

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

11 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

11 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

12 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

12 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

12 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

12 hours ago