छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : होम्योपैथी, सुजोक व एक्युप्रेशर पद्धति से मरीजों का इलाज…

राजनांदगांव , मां गायत्री शक्तिपीठ में अध्यात्म और आरोग्य का संगम देखने को मिल रहा है। धर्म, अध्यात्म के अलावा पिछले चैत्र माह की राम नवमी से संचालित निशुल्क होमियोपैथी चिकित्सा सेवा का बड़ी संख्या में लोगों द्वारा लाभ उठाया जा रहा हैं। शाम साढ़े 4‌ बजे से साढ़े 6 बजे तक सुजोक पद्धति व एक्युप्रेशर के माध्यम से मरीजों की रोग निदान सेवाएं की जा रही है। नि:शुल्क चिकित्सा सेवा से अब तक डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्यगत आराम मिल मिल रहा है।

गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी सूर्यकांत चितलांग्या व प्रबंध ट्रस्टी बृजकिशोर सुरजन ने बताया परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा के स्वस्थ शरीर स्वच्छ मन के संकल्प को साकार कर रहें है। शक्तिपीठ में निशुल्क चिकित्सा के माध्यम से लोगों की सेवा की जा रही है। उन्होंने बताया उक्त कि निशुल्क चिकित्सा सेवा से अब तक डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों को लाभ मिला है। उन्हें आराम मिला है। इस पद्धति से इलाज कराने रोज बड़ी संख्या में मरीज यहां पर पहुंच रहें है।

रोज शाम 4 बजे से मरीजों को दे रहे सेवा होम्योपैथी डॉ. विजय लक्ष्मी पिल्लई व शक्तिपीठ के सुजोक व एक्युप्रेशर विशेषज्ञ टिकेंद्र सिंह ठाकुर मरीजों का पूरी निष्ठा के साथ इलाज कर सेवा दे रहे है‍ं। स्वास्थ्य लाभ लेने रोज बड़ी संख्या पीड़ित पहुंच रहे। शक्तिपीठ के व्यवस्थापक ओम प्रकाश राठौर ने बताया रविवार अवकाश को छोड़कर रोज शाम साढ़े 4 बजे से देर शाम तक उक्त निशुल्क चिकित्सा का लाभ लोगों को प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने उक्त निशुल्क चिकित्सा सेवा की लोगों से अधिकाधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण, एमपी शूटिंग शॉटगन अकादमी की शानदार सफलता

ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण, एमपी शूटिंग शॉटगन अकादमी की शानदार सफलता

भोपाल  इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…

10 hours ago
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

10 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

10 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

10 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

10 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

10 hours ago