राजनांदगांव : 10 मार्च को सिंघोला में उदित मुनि नाम साहब का आगमन…

राजनांदगांव | पंथ हुजूर उदित मुनि नाम साहब, सोलहवें वंशप्रतापाचार्य, कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा के पावन आगमन के अवसर पर ग्राम सिंघोला में दो दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 10 एवं 11 मार्च को धर्म नगरी मां भानेश्वरी देवी धाम स्थित मिनी स्टेडियम, ग्राम सिंघोला आयोजित होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं और समाज के लोगों से रक्तदान कर मानव सेवा में सहभागी बनने की अपील की गई है। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को हेलमेट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन में सहयोग के रूप में आमीन माता महिला मंडल, ग्राम सिंघोला की विशेष भूमिका रहेगी। रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए छनेन्द्र साहू (शिक्षक), भीखम साहू एवं मदन साहू द्वारा लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने का आह्वान किया गया है। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए सभी समाजजनों से इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की गई है।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

1 hour ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

3 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

3 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

3 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

4 hours ago