राजनांदगांव ट्रैफिक पुलिस की टीम ने नियम विपरीत चलने वाले 128 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। इनसे 68 हजार 200 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। वहीं कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने 92 बाइक सवारों को निशुल्क हेलमेट का भी वितरण किया है।

पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए इंटरसेप्टर वाहन की मदद भी ली जा रही है। इसी के तहत बीते दिनों 128 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इंटरसेप्टर वाहन की मदद से ओवरस्पीड के 16, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2, बगैर सीट बेल्ट के ड्राइविंग के 7, प्रेशर हार्न के 3 सहित अन्य प्रकरणों में 8 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इसी तरह 92 दुपहिया वान चालकों पर कार्रवाई कर निशुल्क हेलमेट का वितरण भी किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *