छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 1473 आंगनबाड़ी केन्द्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने आंगनबाड़ी केन्द्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत मेहंदी लगाकर महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया। श्रृृंगार की सामग्री चूड़ी, बिंदी का प्रयोग करते हुए मतदान का संदेश दिया गया। परिजात के फूलों से स्वीप की रंगोली बनाई, रंग-बिरंगे खुबसूरत फूलों से स्वीप की रंगोली सजाई। शत-प्रतिशत मतदान बनेगा राजनांदगांव का अभिमान के पोस्टर के साथ स्वीप के मास्कोट चुनई चिरई का चित्र भी बनाया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गुरप्रीत कौर ने बताया कि जिले के सभी 1473 आंगनबाड़ी केन्द्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं को मतदान के लिए जागृत करने पोस्टर बनाकर आंगनबाड़ी केन्द्रों में चस्पा किए गए। उल्लेखनीय है कि पोस्टर के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान बनेगा राजनांदगांव का अभिमान, लक्ष्य 100 प्रतिशत मतदान, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, देश के विकास में दे अपना योगदान, हर हाल में करना अपना मतदान का संदेश दिया गया। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केन्दों में महिलाओं को मतदान हेतु जागरूक करने चूड़ी, बिंदी एवं अन्य श्रृंगार सामग्री से मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन एवं नारे लिखे गए। इस दौरान मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।

kgnews

Recent Posts

MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

भोपाल   मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राज्य सरकार ने…

56 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में…

2 hours ago
CG : खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति

CG : खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति

राज्य में 20.14 लाख हेक्टेयर में धान, कोदो, कुटकी, रागी, तिल, मूंगफली सहित विभिन्न फसलों की…

2 hours ago
CG : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित

CG : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित

रायपुर. भारत सरकार ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान…

2 hours ago
दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी तय नहीं, लेकिन प्रचार तेज! नरोत्तम की 2 सभाएं, कांग्रेस का डोर-टू-डोर अभियान

दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी तय नहीं, लेकिन प्रचार तेज! नरोत्तम की 2 सभाएं, कांग्रेस का डोर-टू-डोर अभियान

दतिया   दतिया में हो रहे उपचुनाव का प्रत्याशी अभी किसी दल ने घोषित नहीं किया…

2 hours ago