छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 15 को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस पर प्रतिभाओं का होगा समान

राजनांदगांव  कलेक्टर संजय अग्रवाल ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 नवबर को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की तैयारी के संबंध में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि 15 नवबर को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 से 26 नवबर तक आईईसी कैपेन आयोजित कर जनजातियों को शत-प्रतिशत शासन की योजनाओं से जोड़ना है। जनजातियों के विकास के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करने कहा। उन्होंने छूटे हुए जनजातीय समुदाय के लोगों को शासन की लोकहितकारी योजनाओं से जोड़ने कहा। चिन्हांकित ग्रामों में विशेष ग्रामसभा आयोजित कर शासकीय योजनाओं, वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम की जानकारी देने एवं जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण, आय प्रमाण पत्र ग्राम सभा में पारित कर बनाने कहा।

गांवों में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान समान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पात्र हितग्राहियों पेंशन का लाभ देने, श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने कहा। कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्यपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को छूटे हुए हितग्राहियों का राशन कार्ड बनाने कहा।

कलेक्टर ने कहा कि जनजातियों के बीच बहुत सी प्रतिभाएं होती हैं, उन्हें एक बड़ा मंच देकर समानित करेंगे। खेलकूद, चित्रकारी, गायन-वादन या परंपरागत तरीके से वैद्य चिकित्सा क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। ऐसे जनजाति समुदाय के प्रतिभावान लोगों को समानित करने कहा। समाज में सकारात्मक भूमिका निभा रहे हो और समाज को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहे हो। उन्हें बहुत अच्छा मंच देकर उनकी प्रतिभा को बढ़ाने कहा।

kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

8 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

9 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

9 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

9 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

9 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

9 hours ago