छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण संपन्न…

राजनांदगांव । ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में ए-हेल्प मॉड्यूल अंतर्गत 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण का मूल्यांकन पश्चात समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने सभी प्रशिक्षणार्थी दीदीयों को पशुपालन का महत्व उनका संरक्षण एवं आजीविका का महत्व बताया और सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को रविन्द्र वैष्णव ने भी संबोधित किया।

उल्लेखनीय है कि आरसेटी में ए-हेल्प मॉड्यूल अंतर्गत 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण में शासन द्वारा संचालित पशुपालन की योजनाओं के बारे में बताया गया और प्रशिक्षण के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षार्थी पशु सखी दीदीयों को बकरी, गाय, मुर्गी के जीवनकाल व उनकी प्रजनन क्षमता, देखभाल, एआई टेक्निक, चारा प्रबंधन, उनमें होने वाले रोग व उनका रोकथाम, टीकाकरण सहित अन्य विषयों के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में पशुपालन की बारीकियां, चारागाह व शाहीवाल नस्ल के गाय को टीकाकरण, एआई टेक्निक की जानकारी प्रायोगिक रूप से दी गई।

इसमें होने वाले टैगिंग एवं इनके लाभ के बारे में भी बताया गया। विकासखंड छुरिया के कुमरदा कलस्टर से कुल 30 दीदियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। अब भविष्य में प्रमाणित पशु सखी के रूप में पशुपालक किसानों के बीच पशुसखी का कार्य करेंगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी के साथ व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना तथा उन्हें पशुपालन एवं ग्रामीण आजीविका से संबंधित गतिविधियों के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आजीविका मिशन जिला प्रबंधक पिनाकी, निदेशक अमित मिश्रा, मास्टर ट्रेनर पशुपालन विभाग डॉ. अजय शर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले, इंदौर मेट्रो समेत कई परियोजनाओं पर ₹24,200 करोड़ खर्च को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले, इंदौर मेट्रो समेत कई परियोजनाओं पर ₹24,200 करोड़ खर्च को मंजूरी

 भोपाल भोपाल के बाद सरकार ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की लागत में वृद्धि के…

26 minutes ago
24 जून को ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 समेत कई मुद्दों पर मंथन

24 जून को ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 समेत कई मुद्दों पर मंथन

रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं के माध्यम से…

31 minutes ago
बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व हुआ “इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवार्ड्स-2026” में प्रतिष्ठित पुरस्कार से पुरस्कृत

बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व हुआ “इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवार्ड्स-2026” में प्रतिष्ठित पुरस्कार से पुरस्कृत

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता के परिणामस्वरूप…

31 minutes ago
मोहर्रम, ताजिया जुलूस और राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर सुरक्षा तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा

मोहर्रम, ताजिया जुलूस और राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर सुरक्षा तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा की अध्‍यक्षता में पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक की वीडियों…

36 minutes ago
लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित

लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित

रायपुर  लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक से अवगत कराने तथा शासकीय कार्यों…

46 minutes ago
बाल आयोग अध्यक्ष की पहल रंग लाई, गंभीर बीमार बालिका का इलाज शुरू

बाल आयोग अध्यक्ष की पहल रंग लाई, गंभीर बीमार बालिका का इलाज शुरू

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने गंभीर रूप…

56 minutes ago