राजनांदगांव, टेड़ेसरा ग्राम धामनसरा में 16 जनवरी को केंवट निषाद समाज के द्वारा भक्त गुहा निषाद जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कलश यात्रा, श्रीराम लक्ष्मण माता सीता भक्त गुहा निषाद राज की झांकी गली भ्रमण के लिए निकाली गई। तालाब में प्रभु श्रीराम को भक्त गुहा निषाद ने नाव पार कराया। निषाद सामुदायिक भवन में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद सदस्य रोशनी वैष्णव ने की। विशेष अतिथि योगेंद्र दास वैष्णव, लोकेश गंगवीर, सरपंच कृतलाल पटेल, उपसरपंच चुम्मन निषाद, लालाराम निषाद, बिसे पटेल, भागवत दास वैष्णव, कुंवर सिंह निषाद, कल्याण सिंह निषाद, गरीबा निषाद, बन्नू निषाद, शत्रुहन निषाद के अतिथि में पूजा अर्चना कर सामाजिक ध्वजारोहण किया। रोशनी ने कहा कि भक्त गुहा निषाद राज श्रृंगवेरपुर के राजा थे और केंवट जाति होने पर भी प्रभु के अनन्य भक्त रहे।

प्रभु रामचंद्र के पैर धुला कर (पग पखार कर) गंगा पार कराया। इस अवसर पर निषाद भवन में आवश्यक कार्य के लिए अस्सी हजार रुपए देने की घोषणा की। पंडवानी की प्रस्तुति दी गई: रात्रि में जय मां सरस्वती पंडवानी रंगकठेरा मोहला-मानपुर वालों को कार्यक्रम हुआ। समाज के अध्यक्ष डीलू राम निषाद, डॉ. हरिश्चंद्र तिलक, गणेश, चम्पा, भूषण, महेश्वरी, टिकेशवरी, मालती, गौरी मौजूद थे। अंत में आभार हेमराय निषाद ने व्यक्त किया। टेड़ेसरा. जयंती समारोह में शामिल हुए सामाजिक बंधु व अन्य।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *