राजनांदगांव : 18 वर्षीय युवती की डायरिया से हुई मौत, डॉक्टर को नोटिस जारी

राजनांदगांव |  मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इमरजेंसी में ऑन कॉल ड्यूटी डॉक्टर की लापरवाही के चलते डायरिया पीड़ित 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। दरअसल इमरजेंसी में लाए गए मरीज की जानकारी देकर बुलाने के लिए ऑन कॉल ड्यूटी डॉक्टर को फोन लगाया गया, लेकिन उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया। ट्रेनी डॉक्टरों ने इलाज किया पर युवती की मौत हो गई। इस तरह की शिकायत मिलने पर मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. नवीन तिर्की ने संबंधित डॉ. चेतन साहू को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

अंबागढ़ चौकी से 12 किमी दूर ग्राम करमतरा निवासी १८ वर्षीय युवती हेमलता पिता हेमूलाल सिन्हा को १६ जुलाई की सुबह तेज पेट दर्द व उल्टी-दस्त की शिकायत पर अंबागढ़ चौकी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक जांच उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे रात को पेंड्री अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां ट्रेनी डॉक्टर और नर्सों ने इलाज शुरू किया। चूंकि युवती गंभीर थी, उसे शॉक भी आ रहा था। इसे देखते हुए ट्रेनी डॉक्टर ने ऑनकाल डॺूटी डॉक्टर चेतन साहू को फोन लगाया, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ऐसे में वहां मौजूद डॉक्टरों ने अपने हिसाब से युवती का इलाज किया। दूसरे दिन सुबह 17 जुलाई को युवती की मौत हो गई।

पहले भी मिल चुकी है शिकायत

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मेडिसिन विभाग के संबंधित डॉक्टर के खिलाफ पहले भी शिकायत मिल चुकी है। इस बात से ट्रेनी डॉक्टरों ने पहले भी अस्पताल प्रबंधन को अवगत कराया है। बताया जा रहा है कि वे अपने निजी क्लीनिक में ज्यादा समय देते हैं।

नोटिस दिया गया

डायरिया की शिकायत पर भर्ती हुई बालिका को 16 जुलाई की रात 11 बजे लाया गया था, उसकी की हालात गंभीर थी। ट्रेनी डॉक्टर ने ऑन कॉल डॺूटी डॉक्टर को फोन किया, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

– डॉ. नवीन तिर्की, एचओडी मेडिसिन विभाग, एमसीएच

मृतिका के पिता हेमूलाल सिन्हा ने बताया कि बच्ची को पेट दर्द था। तीन बार उल्टी की थी, इसके अलावा कोई समस्या नहीं थी। अंबागढ़ चौकी में इलाज के बाद रेफर किए। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोई बड़े डॉक्टरों ने बेटी को देखा ही नहीं, दूसरे दिन कुछ टेस्ट कराए, मैं टेस्ट रिपोर्ट लेकर आया, तो कह दिया आपकी बच्ची को हम लोग बचा नहीं पाए। जबकि बच्ची बातचीत करते गई थी। डॉक्टरों ने बच्ची के मौत का कारण भी नहीं बताया। डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मेरी बच्ची की जान चली गई। मामले की शिकायत कर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

6 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

6 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

7 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

7 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

7 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

7 hours ago