छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 200 से अधिक विद्यार्थियों को मिले बैकलॉग की निष्पक्ष जांच की मांग…

राजनांदगांव , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई राजनांदगांव ने दिग्विजय कॉलेज के हालही में घोषित परीक्षा परिणाम पर सवाल उठाए हैं। परिषद ने 200 से अधिक विद्यार्थियों को बैकलॉग मिलने के मामले को गंभीर बताया। प्राचार्य को ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। एबीवीपी जिला संयोजक धनंजय पांडे ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से किसी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं होगा।

परिषद हर प्रभावित विद्यार्थी को न्याय दिलाने तक संघर्ष करेगी। नगर मंत्री अक्षत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बैकलॉग मिलना सामान्य नहीं है। इससे परीक्षा परिणाम की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। मूल्यांकन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।

बड़ी संख्या में विद्यार्थी मानसिक तनाव में हैं। असमंजस की स्थिति बनी है। शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। परिषद ने ज्ञापन में पांच मांगें रखीं। पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच हो। प्रभावित विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन या पुनः सत्यापन हो। जांच पूरी होने तक विद्यार्थियों के हित में जरूरी अंतरिम राहत दी जाए।

तकनीकी या प्रशासनिक त्रुटि मिलने पर संशोधित परिणाम जारी हो। भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसकी जिम्मेदारी तय हो सुधारात्मक कदम उठें। कहा कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यार्थी हित में लोकतांत्रिक, चरणबद्ध आंदोलन होगा। इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतीक गढ़वाल, जिला छात्रा प्रमुख युक्ता मंडावी, नगर सह मंत्री भूपेंद्र पाल, जीत शर्मा, नोमितामौजूदथे।

kgnews

Recent Posts

14 आरोपियों को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को मिली सुरक्षा, DGP ने कोर्ट में पेश किया हलफनामा

14 आरोपियों को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को मिली सुरक्षा, DGP ने कोर्ट में पेश किया हलफनामा

नर्मदापुरम  नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में कथित गो तस्करी के बाद उग्र भीड़ की…

18 minutes ago
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान

ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान

ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर…

29 minutes ago
Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…

41 minutes ago

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अतिथि…

45 minutes ago
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

दतिया दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है.…

46 minutes ago