राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने आरबीसी 6-4 के तहत 7 लोगों की मृत्यु होने पर आश्रितों को 28 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके तहत डोंगरगांव तहसील के ग्राम टेका निवासी रमेश कुमार वर्मा की सर्पदंश से जनहानि, डोंगरगढ़ तहसील के केन्द्रीय कालोनी निवासी सागर की गंगरेल डेम के पानी में डूबने से जनहानि, छुरिया तहसील के ग्राम पुर्रामटोला निवासी भारती यादव की सर्पदंश से जनहानि, छुरिया तहसील के ग्राम टिपानगढ़ निवासी अगनूराम की आंधी-तुफान से पेड़ की डंगाल गिरने से जनहानि, राजनांदगांव तहसील के ग्राम बिरेझर निवासी डाकेश्वर पटेल की आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि, डोंगरगांव तहसील के ग्राम आरगांव निवासी वंश कुमार कन्नोज की सर्पदंश से जनहानि, डोंगरगांव तहसील के ग्राम सेवताटोला निवासी अनिरूद्ध पाठक की नदी में बह जाने से नदी के पानी में डूबने से जनहानि होने पर आश्रितों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *