छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 29 बीड़ी श्रमिकों को नहीं मिला भुगतान, कुर्की की मांग उठाई…

राजनांदगांव , डोंगरगढ़ की दुर्गा टोबैको चेतना बीड़ी कंपनी से जुड़े श्रमिकों के लंबित भुगतान को लेकर गुरुवार को छत्तीसगढ़ बीड़ी मजदूर संघ और छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने प्रेस वार्ता की। संगठन ने जिला प्रशासन पर कार्रवाई में ढिलाई का आरोप लगाया। संगठन ने कहा कि श्रमिकों को काम से हटाने के मामले में श्रम न्यायालय, हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट तक श्रमिकों के पक्ष में फैसले आ चुके हैं। आदेश के बाद भी श्रमिकों को काम पर नहीं लिया गया। भुगतान भी नहीं हुआ।

संघ के महासचिव भीमराव बागड़े ने कहा कि लेबर कमिश्नर कार्यालय ने कंपनी से वसूली कर श्रमिकों को भुगतान कराने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश भेजे थे। 29 श्रमिकों के लिए प्रति श्रमिक करीब 2.23 लाख रुपए के हिसाब से कुल लगभग 64.68 लाख रुपए वसूली का आदेश हुआ था। अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।

प्रेस वार्ता में संघ ने आरोप लगाया कि जिस परिसर में पहले बीड़ी निर्माण होता था, वहां अब फर्नीचर का कारोबार चल रहा है। कुर्सी, टेबल, सोफा का व्यवसाय संचालित होने का दावा किया। संगठन ने इसकी जांच कराने की मांग की। संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग भी रखी। मजदूर संघ ने कहा कि न्यायालयों के आदेश के पालन के लिए प्रशासन कंपनी की संपत्ति कुर्क कर राशि वसूल सकता है। संगठन ने कहा कि जल्द भुगतान नहीं मिला तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। संघ ने राजनीतिक हस्तक्षेप की आशंका जताई।

kgnews

Recent Posts

CG : CM साय ने शूटर जसपाल राणा के निधन पर जताया दुःख …

CG : CM साय ने शूटर जसपाल राणा के निधन पर जताया दुःख …

रायपुर। CM साय ने शूटर जसपाल राणा के निधन पर दुःख जताया है। सीएम ने…

2 minutes ago
CG : आकाशीय बिजली का कहर: मनरेगा कार्यस्थल पर दो मजदूरों की मौत, पांच घायल …

CG : आकाशीय बिजली का कहर: मनरेगा कार्यस्थल पर दो मजदूरों की मौत, पांच घायल …

कांकेर । जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के कलगांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने…

5 minutes ago
CG : देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ …

CG : देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ …

रायगढ़। चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत छोटे अतरमुड़ा स्थित साईं मंगलम गली किनारे एक किराये के मकान…

8 minutes ago
CG : उप सरपंच की मौत, आकाशीय बिजली का कहर …

CG : उप सरपंच की मौत, आकाशीय बिजली का कहर …

कांकेर। प्रदेश में अगले 2-3 दिनों में मानसून की एंट्री हो सकती है, जिससे मौसम…

19 minutes ago
महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना

महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना

महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की…

41 minutes ago
CG : महिला वन रक्षक पर हमला कर फाड़ी वर्दी, एक्शन में पुलिस …

CG : महिला वन रक्षक पर हमला कर फाड़ी वर्दी, एक्शन में पुलिस …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: पेंड्रा थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक महिला वन रक्षक के साथ मारपीट,…

42 minutes ago