छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 330 स्कूल होंगे समायोजित, शिक्षक होंगे प्रभावित

राजनांदगांव। ग्रीष्म कालीन अवकाश लगने के साथ स्कूलों में और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब एक ही परिसर में संचालित स्कूलों को मर्ज किया जाएगा। स्कूलों को मर्ज करने दर्ज संख्या को आधार बनाया गया है।

जिले में करीब 330 स्कूलों को समायोजित किया जाएगा और 200 से ज्यादा अतिशेष शिक्षकों को जहां जरूरत वहां भेजने की तैयारी है। शिक्षा विभाग द्वारा इसकी प्रक्रिया शुरू करने के बाद सालों से एक स्कूल में जमे शिक्षकों का टेंशन बढ़ गया है। अंचल के कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। शहर के स्कूलों में अतिशेष शिक्षक सालों से जमे हैं। आदेश मिलते ही शिक्षा विभाग युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में जुट गया है। इससे जिले के 330 से ज्यादा स्कूल मर्ज होंगे।

सरकारी स्कूलों में बच्चों की घटती दर्ज संख्या के कारण युक्तियुक्त करण की जरूरत है। शहर में भी यही स्थिति है जहां बच्चों की दर्ज संख्या घटने के बाद भी शिक्षक जमे हुए है। ऐसे कई स्कूल है जहां 2 शिक्षक हैं लेकिन प्राइमरी स्कूल में 5 क्लास को 2 शिक्षक कैसे पढाएंगे यह भी सवाल खड़ा होता है।

kgnews

Recent Posts

सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर/रायपुर. प्रदेश के दूरस्थ, पहाड़ी एवं जनजातीय अंचलों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा…

29 minutes ago
SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

कोरबा. SECL कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में गुरुवार को लगी भीषण आग…

1 hour ago
MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार छह दशक बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…

2 hours ago
बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

2 hours ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

3 hours ago