राजनांदगांव : 4 घंटे रिमझिम तक बारिश, शाम को खुला मौसम…

​​राजनांदगांव , बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया से मौसम बदल गया है। सोमवार को जिलेभर में सुबह से रिमझिम बारिश हुई। करीब 4 घंटे तक यह बारिश जारी रही। हालांकि दोपहर बाद मौसम सामान्य हो गया और बादल छंट गए।

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। रिमझिम बारिश से मौसम में ठंडकता बनी रही। अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। यह स्थिति मंगलवार को भी बनी रहेगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया​ कि खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण भी विस्तारित है। जिसके असर से बारिश हो रही है। हालांकि अगले 24 घंटे में यह सिस्टम उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ते कमजोर हो जाएगा। इसके बाद मौसम सामान्य होने की संभावना है।

सब्जी फसल प्रभावित कीट प्रकोप की समस्या इन दिनों जिले के खरीदी केंद्रों में धान मौजूद है। ​पूरी तरह उठाव नहीं होने की वजह से धान खुले में मौजूद है। हालाकि बारिश हल्की रही, इसके चलते बड़ा नुकसान धान को नहीं पहुंचा। कुछ क्षेत्र में तेज बारिश की भी स्थिति बनी रही, यहां धान को बचाने के लिए प्रयास जारी रहा। बेमौसम बारिश की वजह से सब्जी फसल को भी हल्के नुकसान की आशंका है। 26 फरवरी के बाद ठंड बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इस दौैरान सावधानी बरतने कहा गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

8 minutes ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

12 minutes ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

17 minutes ago
CG : टीबी व फेफड़ों के कैंसर की प्रारंभिक जांच सेवाओं के एकीकरण पर मंथन …

CG : टीबी व फेफड़ों के कैंसर की प्रारंभिक जांच सेवाओं के एकीकरण पर मंथन …

रायपुर । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा PATH एवं The Bristol Myers…

42 minutes ago
CG : नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, सीएम साय ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं …

CG : नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, सीएम साय ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं …

रायपुर । मुख्यमंत्री साय ने 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर…

50 minutes ago