राजनांदगांव 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह अवसर पर हेमू कालानी नगर एवं कॉलोनी में दो दिनों तक विशेष आयोजन होंगे। शनिवार को प्रेसवार्ता में पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ सलाहकार आवतराम तेजवानी, घनश्यामदास गंगवानी, बक्शराम एवं अध्यक्ष मन्नूमल मोटलानी ने इसकी जानकारी दी।

एक सप्ताह से कलश यात्रा के साथ अक्षत वितरण किया जा रहा है। पंकज जेठानी एवं पवन गणसानी ने बताया कॉलोनी में लाउडस्पीकर से तीन दिनों तक भजन चलेगा। प्रत्येक घरों में दीपावली मनेगी, रंगोली बनाई जाएगी। आतिशबाजी की जाएगी।

कॉलोनी में रोशनी होगी। हेमू कॉलोनी उद्यान को सजाया गया है। आसर जुमनानी ने समाज के लोगों से शाम को दुकान बंद कर कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है। महासचिव अमर लालवानी ने बताया रात 10 बजे समापन होगा। समिति के पंकज जेठानी, प्रकाश वाधवानी, हरीश मोटलानी, नितिन बत्रा, रोहित माखीजा, विजय पर्याणी, कमलेश वादवा उपस्थित थे।

अयोध्या का लाइव प्रसारण होगा

पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मन्नूमल मोटलानी ने बताया 22 जनवरी को सुबह प्रभात फेरी निकलेगी। शाम 5 बजे वैदिक परंपरा अनुसार हनुमान मंदिर गली नंबर 4 के सामने यज्ञ होगा। हेमू कालानी चौक में रात 8.30 बजे भजन संध्या है। स्टेज में एलईडी स्क्रीन से अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम को दिखाया जाएगा। 5000 दीपों के साथ प्रभु श्रीराम की महाआरती होगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *