राजनांदगांव, लेन.देन के विवाद में एक युवक का अपहरण कर उसे डंडे से पीटने और नदी में फेंकने का प्रयास करने वाले 6 आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अपहरण में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है। सभी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
बसंतपुर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि स्टेशन पारा में रहने वाले अमन जेम्सए भावेश साहूए विपिन जानवेल्स और विवेक राय ने गुरुवार की शाम कमला कॉलेज रोड में एक होटल के पास मिलने बुलाया। जहां जेम्स और विपिन ने रुपयों के लेन.देन के पुराने विवाद पर उससे गाली गलौज की। इसके बाद सभी उसे जबरदस्ती एक कार में बैठा लिए। जहां उसे बगरई नाला के पास ले गए। चारों आरोपियों ने उससे डंडे से जमकर पीटाए इसके बाद नदी में फेंकने का प्रयास भी किया। वह जान बचाकर मौके से भाग निकला।
मामले की शिकायत के बाद बसंतपुर पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की। पुलिस ने कुछ ही घंटे में चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक सीजी 08 क्यूआई 9887 को भी जब्त कर लिया है।






