Home » राजनांदगांव : 6 लोगाें को घायल कर चुके सांड को 12 घंटे के बाद पकड़ा

राजनांदगांव : 6 लोगाें को घायल कर चुके सांड को 12 घंटे के बाद पकड़ा

24/01/2024

खैरागढ़ शहर के ईतवारीबाजार इलाके में आधा दर्जन लोगों पर हमला कर चुके पागल सांड को नगरपालिका और पशु औषधालय की संयुक्त टीम ने 12 घंटे की मशक्कत के बाद काबू में कर पकड़ा। इसके लिए प्रशासनिक टीम को रात से सुबह तक मशक्कत करनी पड़ी। उक्त सांड द्वारा ईतवारीबाजार इलाके में आधा दर्जन लोगो पर हमला किया जा चुका था। सांड के हमले के चलते रविवार को घायल हुई संगीत विवि की छात्रा की चार दिन बाद इलाज के दौरान भिलाई में मौत हो गई थी। इसके बाद आवारा घुम रहे सांड के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूरे शहर में आक्रोश का माहौल था। इसके बाद भी सांड का हमला लगातार जारी था। दो दिन पहले ही सांड ने ईतवारीबाजार की बुजुर्ग महिला पर भी हमला कर दिया था। जिसमें महिला घायल हो गई थी।

रात को पकड़ने का प्रयास विफल होने के बाद पालिका और पशु औषधालय की टीम सुबह सांड को काबू करने फिर से तैयारी और काऊ कैचर के साथ निकली। ईतवारीबाजार से धरमपुरा मार्ग स्थित पुल के बाद आखिरकार सांड को मशक्कत के बाद पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों ने पकड़ने में सफलता पाई।

सांड को काबू में करने के दौरान सांड कर्मचारियों पर भी हमला करते रहा। लेकिन सुरक्षात्मक रूप से उसे पकड़ गया। सांड को काबू में करने के बाद काऊ कैचर से घाघरा जंगल में छोड़ा गया है।

पशु चिकित्सालय के सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी भागचंद पेन्द्रे ने बताया कि सांड पर किसी कुत्ते के हमले से उसे रेबीज की बीमारी हो गई थी। जिसके कारण वह हमला कर रहा था। सांड के लगातार घुमने से कई अन्य मवेशियों ने भी बीमारी बढ़ने की आशंका थी। सांड को पकड़कर उसे जिले की सीमा से बाहर जंगल में छोड़ा गया है।

Leave a comment