छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 95 स्कूली बसों की जांच, दो मिलीं अनफिट, 7 हजार के चालान काटे…

राजनांदगांव परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने रक्षित केन्द्र में स्कूल बसों और उनके दस्तावेजों की जांच की। रविवार को कुल 95 बसों की जांच में अनफिट मिली 2 बसों पर 7 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई कर दुरुस्त करने समय दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश अनुसार 16 कंडिकाओं के अनुसार वाहनों का भौतिक सत्यापन एवं दस्तावेजों की जांच की गई।

साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्कूल बस में चलने वाले ड्राइवर और कंडक्टरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्कूल बसों का रंग पीला है या नहीं, खिड़कियों की जाली, सीसी कैमरा, अग्नि शमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, वाहन का बीमा, प्रदूषण, टैक्स तथा परमिट की 95 स्कूल बसों की जांच की गई। 2 वाहन अनफिट मिलने पर 7 हजार की चालानी कार्रवाई की गई। जांच अभियान में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा, यातायात प्रभारी अजय खेस, परिवहन उप निरीक्षक प्रभा तिवारी, कार्यालय कर्मचारी मिथलेश कुमार, रमाकांत, केशव राजपूत, विपिन एवं संतोष बुरदे एवं परिवहन चेक पोस्ट पाटेकोहरा के कर्मचारी मौजूद रहे। स्कूली बसों की जांच करते आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस।

kgnews

Recent Posts

सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम

सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम

रायपुर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी…

9 minutes ago
उप मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन में पूरी हुई मांग

उप मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन में पूरी हुई मांग

रायपुर उप मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन…

25 minutes ago
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

रायपुर  12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज…

32 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कपिला गौशाला पहुंचकर किया गौ पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कपिला गौशाला पहुंचकर किया गौ पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य, बिजली मंत्री मनोहर लाल…

37 minutes ago