राजनांदगांव : Rajnandgaon पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 24 घंटे में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। लालबाग थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरिया से भरी चोरी हुई मेटाडोर की बरामदगी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 19 लाख 10 हजार 639 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने 31 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 6 चक्का मेटाडोर (सीजी 08 एएस 3928) में 10 टन लोहे का सरिया लोड कर रायपुर से भानपुरी भेजा गया था। ड्राइवर वाहन को झा हार्डवेयर भानपुरी के सामने खड़ा कर बिल देने गया, लौटने पर वाहन गायब मिला। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-08-02-at-13.20.47-1024x457.jpeg

सूचना मिलने पर पुलिस ने डोगरगढ़ क्षेत्र में घेराबंदी कर ग्राम डुंडेरा के पास वाहन पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अभिषेक भीवगड़े (25) पिता दिलीप भीवगडे और अब्दुल जफर (32) पिता अब्दुल अजर , दोनों निवासी नाका पारा डोंगरगढ़ बताए गए।

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सउनि ए.पी. शीला, आरक्षक राजकुमार बंजारा और कमल किशोर यादव की भूमिका सराहनीय रही।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

3 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

3 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

4 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

4 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

5 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

5 hours ago