राजनांदगाव छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के राजनांदगाव नगर इकाई को महानगर इकाई का दर्जा मिल गया है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने नगर इकाई के पदाधिकारियों को इस आशय की जानकारी देते हुए इस नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी तथा समाज के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने निर्देशित किया। नगर इकाई के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष से उनके भिलाई स्थित निवास पर सौजन्य भेट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विश्वास दिलाया कि महानगर इकाई प्रदेश कार्यकारिणी के दिशानिर्देर्शन में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के संविधान के अनुरूप कार्य करेगी तथा समाज के उत्थान के लिए तत्पर रहेगी। महानगर इकाई के अध्यक्ष गरीबाराम यादव ने उक्त जानकरी देते हुए बताया कि शीघ्र ही बैठक आयोजित कर महानगर की कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा जसमें समाज के वरिष्ठ सदस्यों के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं को भी शामिल किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष से भेट करने वालों में अध्यक्ष गरीबाराम यादव, महामंत्री सुदेश यादव एवं कृष्णा यादव, सचिव पूनाराम यादव, कोषाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमन यादव, संतोष यादव, सलाहकार महेश यादव आदि शामिल थे।
भोपाल संभावित अल्पवर्षा की आशंका को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…
किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम…
भोपाल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल ने किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग…
एमसीबी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज…
रायपुर। खरीफ सीजन 2026 में अल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण मानसून के देर से…
नारायणपुर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के एक गांव में धर्म परिवर्तन के विरोध में ग्रामीणों…