पंकज शर्मा
राजनांदगाव. आज से प्रदेश भर में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है वही राजनांदगांव में सर्वेश्वर दास स्कूल जो कि अब स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बन गया है वहाँ मैदान में चल रहे कार्य के कारण स्कूल जाने का रास्ता तालाब में तब्दील नजर आ रहा है जिसके कारण स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान हो रहे हैं आत्मानंद स्कूल मैदान में चल रहे कार्य मे ठेकेदार की लापरवाही और प्रशासन के दावे खोखले नजर आ रहे हैं इस मैदान को लेकर जिला प्रशासन ने कहा था कि यहां घास बिछाने से किसी भी प्रकार का आयोजन व प्रभावित नहीं हो लेकिन आज जब शाला प्रवेश उत्सव प्रारंभ हुआ तो वहां आने वाले बच्चों को पहले दिन ही कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है जबकि अभी तो शुरुआती बारिश जब लगातार मूसलाधार पानी गिरेगा सब क्या होगा प्रशासन को चाहिए ऐसी व्यवस्था करे की स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं किसी प्रकार की परेशानी ना होऔर पढ़ाई निरंतर रूप से चलती रहे।




