छत्तीसगढ़

राजनांदगॉव : गंभीर मरीजो के उपचार हेतु सीएम ने विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से स्वीकृत किए 25 लाख रूपये

डॉ0 रमन सिंह एवं सांसद पाण्डे की अनुशंसा पर, पूर्व सांसद मधुसूदन के प्रयास से जारी हुआ स्वीकृति आदेश

राजनांदगॉव | सीएम विष्णुदेव साय द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत  कैंसर एवं अन्य गंभीर जानलेवा बिमारी से जूझ रहे राजनांदगॉव जिले के तीन मरीजो को कुल 25 लाख रू. की राशि अस्पताल के खाते में भुगतान करके पीड़ित गरीब मरीजों के उपचार की व्यवस्था की गई है। इन तीनों मरीजों ने पूर्व  सांसद राजनांदगॉव एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव से समक्ष भेंट करके अपनी व्यथा से अवगत कराते हुए इलाज हेतु सरकारी मदद दिलाने की गुहार लगाई थी। निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान होने वाले लमसम खर्च को वहन करने में असक्षम इन मरीजों के परिजनों से प्राप्त आवेदन पर त्वरित पत्राचार करते हुए पूर्व सांसद मधुसूदन द्वारा विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री छ.ग.शासन एवं डॉ. रमन सिंह, अध्यक्ष छ.ग. विधानसभा एवं विधायक राजनांदगॉव को अवगत कराया गया। इन मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाने एवं इलाज हेतु तत्परता से चिकित्सकीय औपचारिकताएॅ पूर्ण करवाने में राजनांदगॉव सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह एवं समाजसेवी राजेन्द्र जैन (बन्टू) का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 रमन सिंह ने भी इन सभी गंभीर मरीजों के प्रकरण में संवेदनशीलता एवं व्यक्तिगत अभिरूचि व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को मरीज के उपचार हेतु तत्काल राशि जारी करने हेतु अनुशंसा की, जिसके पश्चात् सीएम के आदेश पर मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना अंतर्गत इन मरीजों के उपचार हेतु शासन द्वारा राशि जारी की गई है। यह राशि मरीजो को उपचार प्रदान करने वाले संबंधित चिकित्सालयों को, उनके पूर्व प्रदत्त प्राक्कलन के आधार पर, कुल 25 लाख  रूपये की सहायता राशि, चिकित्सालय के बैंक खाते में जारी करके मरीजों को राहत प्रदान की गई है। इलाज हेतु राज्य शासन से आर्थिक मदद स्वीकृत होने पर सभी मरीजों एवं उनके परिजनों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 रमन सिंह, राजनांदगॉव  सांसद संतोष पाण्डे, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव एवं समाजसेवी राजेन्द्र (बन्टू) जैन को धन्यवाद देते हुए आभार जताया है। स्वीकृति आदेश की एक प्रति पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने अपने हॉथों से मरीज पूजा आनंद विश्वकर्मा एवं मरीज हीरू राम साहू को सौंपते हुए मरीज और उनके परिजनों के जीवन में पुनः खुशियॉ बिखेर दी। मरीज पूजा विश्वकर्मा पति आनंद निवासी लेबर कॉलोनी राजनांदगॉव को लिवर में संक्रमण के कारण लिवर ट्रान्सप्लांट हेतु नारायणा हास्पिटल रायपुर में इलाज हेतु 18 लाख रू. की राशि जारी की गई है। मरीज हीरू राम साहू पिता स्वर्गीय माखन साहू निवासी ग्राम करमतरा, विकासखंड डोंगरगॉव को बालको मेडिकल सेन्टर, नया रायपुर में कैंसर के ईलाज हेतु दो लाख रू. की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार एक अन्य मरीज प्रेम नारायण पाण्डे, आत्मज वासुदेव पाण्डेय, निवासी मिलचाल राजनांदगॉव के ब्लड कैंसर के ईलाज हेतु टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुम्बई को 5 लाख रू. की स्वीकृति जारी की गई है।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

4 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

5 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

5 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

5 hours ago