छत्तीसगढ़

राजनादगांव : मेजबान राजनांदगांव की दुसरी जीत कांकेर को 9-0 गोल से पराजित किया

बिलासपुर ने कोरबा को 16-0 गोल से पराजित किया

अस्मिता हॉकी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता

राजनादगांव। स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया, हॉकी इंडिया व छत्तीसगढ हॉकी के तत्वधान में आयोजित की जा रही अस्मिता हॉकी राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के दुसरे दिन भी चार मैच खेला गया जिसमें  आज का पहला मैच हॉकी कबीरधाम विरूद्ध हॉकी जांजगीरचांपा के मध्य खेला गया इस मुकाबले में हॉकी कबीरधाम ने हॉकी जांजगीर चांपा को 6-1 गोल से पराजित किया  हॉकी जांजगीरचांपा ने मैच के शुरूवाती 6वंे मिनट में ही जांजगीर के रानी ने  गोल कर 1-0 गोल की बढत बनाई हुई थी जिसे हॉकी कबीरधाम ने मैच के 18वंे मिनट में रूखमणी ने गोल कर 1-1 गोल की बराबरी पर ला दिया जिसके बाद से ही हॉकी कबीरधाम ने अपने आक्रमाक पारी का खेल खेलते हुए मैच के 22वें मिनट में रूखमणी ने मैच के 30वें मिनट में याशोदा ने और मैच के 42वे और 47वें मिनट में यशोदा ने गोल करते हुए यह मैच में जीत हासिल की। आज का दुसरा मैच हॉकी बिलासपुर ने हॉकी को को एकतरफा मुकाबले में 16-0 गोल से एक आसान जीत हासिल की हॉकी बिलासपुर की ओर से डॉली ने 4 गोल, दामिनी ने 2 गोल, मधू सिदार ने 5 गोल भूमिका धनकर ने 2 गोल, मीनाक्षी उमरे ने 2 गोल और स्मिता कूजूर और रिया खलखो ने 1-1 गोल किया था। आज का तीसरा मैच स्पोटर्स अकादमी रायपुर विरूद्ध हॉकी दुर्ग के मध्य खेला जिसमें स्पोटर्स अकादमी रायपुर ने एकतरफा मुकाबले में 12-0 गोल से दुर्ग को पराजित किया  स्पोटर्स अकादमी रायुपर की ओर से नम्रता ने 6 गोल योगिता ने 2 गोल नंदनी ने 2 गोल और जिज्ञासा और मिना ने 1-1 गोल किया आज का अंतिम मैच मेजबान राजनांदगांव ने हॉकी कांकेर को 9-0 गोल से पराजित किया इस एकतरफा मुकाबले में मेजबान राजनांदगांव की ओर से दुबी रावत ने 3 गोल अक्षिता अहूजा,ने 1 गोल आराधना, ने 1 गोल सिमरण यादव 2 गोल और पुनम देवांगन   और  प्रियांशी मौर्या,ने 1-1 गोल किया था मैच के पूर्व उपस्थित आतिथियों ने मैदान के मध्य जा कर खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया आज के मैच में प्रमुख रूप से फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ हॉकी, अनुराज श्रीवास्तव, ऑशा थॉमस, तीरथ गौस्वामी, सचिन खोब्रगढे, शकिल अहमद,अभिनव मिश्रा, राजेश निर्मलकर, खेमराज सिन्हा, कृष्णा यादव, रूपेश जायसवाल सहित खेल प्रेमी जनता उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

डोंगरगांव , ग्राम रातापायली में शासकीय भूमि पर गांव के ही ग्राम पटेल और एक…

2 minutes ago
CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

बस्तर। डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (CCSH) में पहली बार ब्रेन की डिजिटल…

3 minutes ago
राजनांदगांव : डॉ. गजेन्द्र को मिलेगा कौस्तुभ मणि सम्मान…

राजनांदगांव : डॉ. गजेन्द्र को मिलेगा कौस्तुभ मणि सम्मान…

डोंगरगांव| जमशेदपुर झारखंड के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन मानस सभागार में 25 जुलाई को मनाए…

7 minutes ago
राजनांदगांव : नशे के खिलाफ चला रहे जागरूकता अभियान…

राजनांदगांव : नशे के खिलाफ चला रहे जागरूकता अभियान…

डोंगरगांव | प्राथमिक शाला मार्री के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर संदेशों, गीतों, रैली के माध्यम…

9 minutes ago
राजनांदगांव : उल्लास के बीच डोंगरगांव में हुआ साध्वी संघ का मंगल प्रवेश…

राजनांदगांव : उल्लास के बीच डोंगरगांव में हुआ साध्वी संघ का मंगल प्रवेश…

डोंगरगांव , भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में सोमवार को प्रातः 9 बजे श्वेतांबर…

12 minutes ago
CG : जिला जेल की सूची में अब बीजापुर भी शामिल …

CG : जिला जेल की सूची में अब बीजापुर भी शामिल …

रायपुर। बीजापुर के साथ नारायणपुर उप जेल के उन्नयन (अपग्रेड) के लिए राज्य शासन ने…

14 minutes ago