मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सुप्रसिद्ध गायक और संगीतकार दर्शन रावल ने निवास कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने रावल को राज्य युवा नीति के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवा नीति में संगीत और नृत्य सहित विभिन्न विधाओं के युवा कलाकारों को फैलोशिप उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। राज्य में गाँव-कस्बों से अच्छे गायक और कलाकार निकल रहे हैं। प्रतिभाओं की खोज के लिए प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जायेगा। उन्हें उचित प्लेटफार्म तथा मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए संस्कृति विभाग के साथ मिल कर व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे खेल-कूद की विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताएँ की जाती हैं, उसी प्रकार गीत-संगीत की प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी प्रतियोगिताएँ की जाएंगी।
बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल…
राजनांदगांव| शहर में कई निर्माणाधीन और लंबे समय से अधूरे पड़े स्थलों पर कचरा डंप…
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ वाद-विवाद और…
राजनांदगांव| ठाकुर प्यारेलाल चौक से गठुला तक सड़क के कई हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं…
राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट के पास एटीएम बूथ के सामने सड़क किनारे नाली पर गड्ढा लोगों के…
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लूट की बड़ी…