छत्तीसगढ़

रायगढ़ : चुनाव नजदीक आते ही स्थानीय बेरोजगारों के लिए लगा रोजगार मेला

जिले में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन की पहल पर बेरोजगारों को रोजगार देने का एक बड़ा अवसर दिया है। जिसमें जिले के उद्योगों में स्थानीय युवा बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के वादे के साथ विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

रायगढ़ जिला मुख्यालय के रोजगार कार्यालय में सोमवार को रोजगार मेले के अवसर पर जिले के हजारों बेरोजगारों की भीड़ उमडी और सभी युवाओं ने अपने-अपने आवेदनों के जरिये नौकरी के लिये आवेदन लगाए। राज्य सरकार के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में जिले के एक दर्जन से भी उद्योगों में विभिन्न पदों के लिये सौ से अधिक पद भरे जाएंगे। इस रोजगार मेले में जिला कलेक्टर लगातार मानिटरिंग कर रहे थे और वहां स्थानीय विधायक प्रकाश नायक भी बेरोजगारों के बीच पहुंचे। साथ ही साथ उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया।

विधानसभा चुनाव पास आते ही छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को अपनी ओर खींचने का नया तरीका अपनाया है। जिसमें एक लंबे समय बाद स्थानीय उद्योगों में खाली पदों की भर्ती के लिये स्थानीय युवा बेरोजगारों को लेने के लिये प्रशासनिक दबाव बनाया और देखते ही देखते जिला प्रशासन के बुलावे पर जिले के एक दर्जन से भी अधिक उद्योगों के अधिकारी विभिन्न पदों की भर्ती की स्वीकृति देते हुए प्रक्रिया शुरू कर दी और इसके लिये सोमवार को एक रोजगार मेला लगाकर बेरोजगारों के आवेदन लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस रोजगार मेले में युवक-युवतियों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया।

रोजगार मेले का निरीक्षण करने पहुंचे रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जिले में लगे उद्योगों में स्थानीय बेरोजगारों को ही प्राथमिकता मिले और इसी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए यह रोजगार मेला आयोजन किया गया है जिसमें सौ से अधिक पदों की भर्ती की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

6 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

6 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

6 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

7 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

7 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

8 hours ago