छत्तीसगढ़

रायगढ़ : नवविवाहिता ने चुनरी से फांसी लगाकर दी जान

 जिले में एक नवविवाहिता ने चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी। वो अक्सर अपनी मां को फोन कर कहती थी कि उसे जीने की इच्छा नहीं है। घटना जूटमिल थाना की है। प्रधान आरक्षक संजय मिंज ने बताया कि ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के मुरलीपाली की रहने वाली पूजा साहू (25 वर्ष) की शादी 2019 में ग्राम जमोरा निवासी दुलार साहू के साथ हुई थी। दोनों का एक ढाई साल का बेटा भी है। पति लोक सेवा केंद्र में काम करता है।

बताया जा रहा है कि दुलार साहू के भाई एक्सीडेंट हुआ है। जिसे देखने के लिए दुलार अपनी पत्नी और बच्चे को घर में छोड़कर रविवार को बैकुंठपुर गया था। इसी दौरान पूजा साहू ने चुनरी से फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। बच्चा जब रोते हुए घर के बाहर निकला, तब पड़ोसियों को उसकी लाश लटकती मिली।

जिसकी जानकारी पड़ोसियों ने उसके पति दुलार को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बेटी की खुदकुशी की खबर मिलते ही ओडिशा से मायके पक्ष के लोग भी रायगढ़ आ गए। पुलिस की पूछताछ में दुलार और पड़ोसियों ने बताया कि कुछ समय से पूजा की मानसिक हालत अचानक बिगड़ गई थी। पूजा का इलाज के साथ झाड़फूंक भी कराया जा रहा था। फिलहाल जूटमिल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

29 minutes ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

32 minutes ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

44 minutes ago
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…

49 minutes ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…

1 hour ago
राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…

1 hour ago