छत्तीसगढ़

रायगढ़ : 3 जुलाई को रायगढ़ में रोजगार मेला, 400 पदों पर होगी भर्ती

ग्रेजुयट ट्रेनी ऑफिसर, कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर, सेल्स एक्जेक्टिव, मैकेनिक व सिक्यूरिटी गार्ड के पद पर ली जाएगी भर्ती
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर रोजगार विभाग लगा रहा रोजगार मेला

रायगढ़, 2 जुलाई 2023

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। युवाओं में कौशल विकास तथा रोजगार के मौके उपलब्ध कराने के लिए इस दिशा में जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रही है। ताकि प्लेसमेंट एवं रोजगार मेला के माध्यम से स्थानीय युवाओं को यहां के उद्योगों में अधिक से अधिक रोजगार मिले। बीते अप्रैल से अभी तक 1100 युवाओं को ऑफर मिल चुके है। इसी कड़ी में आगामी 3 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा 400 पदों पर भर्ती की जायेगी।
          इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी श्री रामजीत राम ने बताया कि निजी क्षेत्र की रिक्तियों में 3 जुलाई 2023 को प्रात: 10 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला के माध्यम से मेसर्स चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा.लि.रायगढ़ में कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर के लिए 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम 12 वीं पास होना अनिवार्य है। इसी तरह मे.एसआईएस सिक्यूरिटी कंपनी लि.रायगढ़ में सिक्यूरिटी गार्ड के 50 पद एवं मे.एसआईएस सिक्यूरिटी कंपनी लि.जशपुर में सिक्यूरिटी गार्ड के 200 पदों में भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम 10 वीं पास होना अनिवार्य है। इसी प्रकार मे.एसआईएस सिक्यूरिटी कंपनी लि.जशपुर में ही ग्रेजुएड ट्रेनी ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती ली जाएगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक मांगी गयी है। इसके साथ ही रायगढ़ ऑटोमोबाइल प्रा.लिमिटेड, जगतपुर रायगढ़ में 10 सेल्स एक्जेक्टिव एवं 2 मैकेनिक के पद पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए योग्यता 10 वीं एवं 12 वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

6 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

6 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

6 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

6 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

7 hours ago