महिला बाल विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष हुईं शामिल
रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाइक रैली निकाली। रैली में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम, जिला पंयायत रायपुर की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, महिला बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या , यूनिसेफ के राज्य प्रमुख जॉब जकारिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने रैली में गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया। रैली तेलीबांधा तालाब से शुरू होकर घड़ी चौक, आमापारा, स्टेशन चौक से होते हुए फाफाडीह चौक, अंबेडकर चौक, केनाल रोड होते हुए लगभग 15 किलामीटर की दूरी तय करते हुए वापस तेलीबांधा तालाब में आकर समाप्त हुई।
रायपुर. भारत में प्राचीन काल से ही योग हमारी जीवनशैली और संस्कृति का अभिन्न अंग…
रायपुर. प्रशासनिक व्यवस्था में किसी भू-स्वामी की मृत्यु के पश्चात उनके वारिसों के नाम जमीन…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के चिकित्सा समुदाय ने राजधानी रायपुर स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय…
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय…
अशोक नगर. जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में किन्नर समुदाय के दो गुटों के…
अम्बिकापुर : देवगढ़ महिला प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड द्वारा संगठन के सुचारू संचालन एवं व्यवसायिक विस्तार…