रायपुर के उरला में युवक की हत्या हो गई है। युवक की हत्या की वजह अवैध संबंध है। हत्यारों ने हत्या के बाद युवक के शव को अछोली तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। ये मामला उरला थाना इलाके का है।
पुलिस ने बताया कि उरला निवासी शादीशुदा महिला का युवक अवधराज के साथ अवैध संबंध था। पिछले पांच महीने से महिला युवक के साथ उसके घर में रह रही थी। इस बात को लेकर महिला के घर वाले नाराज थे।
इस वजह से महिला के पिता, भाई ने महिला के पूर्व पति के साथ मिलकर युवक की हत्या की साजिश रची। और मौका देख तीनों ने युवक अवधराज की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों आरोपितों ने युवक के शव को अछोली तालाब में फेंक दिया।
तालाब में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के आधार पर वारदात में शामिल तीनों आरोपित बलीसिंह, रामलाल और संजू सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…