छत्तीसगढ़

रायपुर : आईपीएस बनकर आतंकवाद को खत्‍म करना चाहती है देविका

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले में गोली लगने के बाद जिंदा बची और कोर्ट में आतंकी अजमल कसाब को पहचान उसे फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाली देविका रोटावन रायपुर पहुंचीं।

देविका रोटावन ने 26/11 आतंकी हमले की घटना को लेकर बताया कि वे अपने परिवार के साथ घटना स्थल में मौजूद थीं। पैर में गोली लगने के बाद वे डेढ़ माह अस्पताल में भर्ती रही।

उन्‍होंने और उनके पिता ने कोर्ट में गवाही दी। तब वे मात्र नौ वर्ष 11 महीने की थी। उन्‍हें आतंकी संगठन की ओर से करोड़ों का आफर भी दिया गया। कोर्ट में गवाही के दौरान वह बैसाखी के सहारे चलती थीं। तब मन में आया था कि या तो वह अजमल आमिर कसाब पर बैसाखी फेंक मारे या फिर उसे कोई बंदूक दें तो उसी समय गोली मार दें। तब से उसने यह सपना देखा कि वह पढ़-लिखकर आइपीएस अधिकारी बनेंं, ताकि कसाब जैसे आतंकवादियों को खत्म किया जा सके।

देविका के अनुसार उसका एक ही सपना है कि वह देश के लिए कुछ करें और देश से आतंकवाद खत्म करें। देविका ने बताया कि रायपुर उनका ननिहाल है। उनकी मां सारिका रायपुर जिले के साकरा गांव की रहने वाली थीं। कैंसर के कारण वर्ष 2006 में उनका स्वर्गवास हो गया।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं काे किया गया सम्मानित
शिवानी स्मृति सेवा संस्थान की ओर से भजन संध्या एवं महिला सम्मान समाराेह का आयोजन मैक कालेज आडोटोरियम समता कालोनी में किया गया। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि अशोक भट्टर, विशिष्ट अतिथि देविका रोटावन और सीताराम अग्रवाल शामिल हुए। सम्मान समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मानित किया गया।

गरीब तबके के बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा देने के लिए रंजना सिंघी, फिजियोथैरेपिस्ट डा. नीतू वर्मा, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सुगंधा जैन, सीवी रमन विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डा. रितेश मिश्र, मोटिवेटर डा. सोनल चक्रवर्ती, साइबर विशेषज्ञ मोनाली गुहा के साथ अन्य महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर ट्रैफिक पुलिस को मिली 10 नई हाई-स्पीड बाइक, जाम की सूचना मिलते ही पहुंचेगी QRT…

CG : रायपुर ट्रैफिक पुलिस को मिली 10 नई हाई-स्पीड बाइक, जाम की सूचना मिलते ही पहुंचेगी QRT…

रायपुर । राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी और तेज बनाने के लिए…

2 minutes ago
CG : मूकबधिर दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल…

CG : मूकबधिर दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल…

मुंगेली । जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दरिंदे ने…

7 minutes ago
CG : चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर रील बनाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

CG : चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर रील बनाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

जगदलपुर । बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट में सोशल मीडिया रील बनाने के दौरान…

13 minutes ago
CG : लंबित भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर रायपुर पहुंचे बेरोजगार युवा, जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन…

CG : लंबित भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर रायपुर पहुंचे बेरोजगार युवा, जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन…

रायपुर । छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे बेरोजगार अभ्यर्थी शनिवार को…

22 minutes ago
CG : रायपुर में नकली पनीर बनाने की शिकायत पर छापा, खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजा…

CG : रायपुर में नकली पनीर बनाने की शिकायत पर छापा, खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजा…

रायपुर । राजधानी रायपुर के भाठागांव क्षेत्र में कथित रूप से केमिकल की मदद से…

26 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार…

CG : छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत जोरदार रही, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश…

29 minutes ago