छत्तीसगढ़

रायपुर : ओलंपियाड प्रशिक्षण को प्रतियोगी परीक्षा के लिए बनाएगा सक्षम: आबिदी

आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग के आयुक्त शम्मी आबिदी ने कहा है कि ओलंपियाड प्रशिक्षण जनजाति विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए सक्षम बनाएगा। आबिदी ओलंपियाड परीक्षा की तकनीक, पैटर्न और अध्यापन के तरीके लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में उपस्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विज्ञान और गणित के शिक्षकों के प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित कर रही थी। प्रशिक्षण का आयोजन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग द्वारा 1 और 2 सितंबर को नवा रायपुर के आदिम जाति अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर में किया गया। प्रशिक्षण में 205 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए।

प्रशिक्षण का शुभारंभ आदिम जाति, अनुसूचित जाति विभाग की आयुक्त शम्मी आबिदी ने किया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को अपने विद्यालय के स्टूडेंट्स को ओलंपियाड परीक्षा की तकनीक, पैटर्न और अध्यापन के तरीके बताए गए। यह प्रशिक्षण दिल्ली से साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षित शिक्षक अपने जिले में जाकर अन्य सभी शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करेंगे और शिक्षकों द्वारा स्कूल के बच्चों को ओलंपियाड परीक्षा की भी तैयारी कराएंगे।

ज्ञातव्य है कि ओलंपियाड परीक्षा एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिससे स्टूडेंट्स की प्रतिभा विकास को बल मिलता है और पहचान मिलती है। इस परीक्षा के माध्यम से एकलव्य स्कूल के जनजातीय बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर आने और उन्हें उपलब्धि हासिल करने का अवसर प्राप्त होगा।

kgnews

Recent Posts

आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

रायपुर      ऑटोमेटेड फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम एक उन्नत तकनीक है जो जंगलों में…

24 minutes ago
माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव

माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव

रायपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन –…

34 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री …

54 minutes ago
गैर-मुस्लिम महिला से निकाह पर नए नियम, वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; उल्लंघन पर मौलाना पर कार्रवाई संभव

गैर-मुस्लिम महिला से निकाह पर नए नियम, वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; उल्लंघन पर मौलाना पर कार्रवाई संभव

रायपुर. छत्तीसगढ़ में फर्जी निकाह रोकने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने नए नियम बनाए हैं. गैर…

59 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे भूमि-पूजन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 8 जुलाई को धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र…

1 hour ago
एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री सारंग

एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री सारंग

एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री…

1 hour ago