राजधानी से सटे गांवों की कीमती जमीन को हड़पने बड़े नेता के बेटे और जमीन दलाल गुंडागर्दी कर रहे है. पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है. पीड़ित किसान चन्द्रहास साहू ने अपने शिकायत में बताया कि अभनपुर से सटे गांव बिरोदा में उनका जमीन है. जिसे हड़पने में बड़े नेता रेशम जांगड़े के बेटे नीरज जांगड़े, जमीन दलाल अमित झा और उनके साथी लगे हुए है. वहां लगे सूचना बोर्ड को भी तोड़ दिया है. विरोध करने पर इन लोगों द्वारा किसान के साथ मारपीट की गई है. जान से मारने की धमकी दी है. जिससे किसान परिवार में दहशत का माहौल है. गांव के लड़कियां भी असुरक्षित है. रोजाना दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे रहे है. अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा कांड हो सकता है. फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में धारा 294, 506, 323 और 34 के तहत FIR दर्ज किया है.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *